दिनांक: 08/06/2025
थाना दीपका,
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में अवैध कबाड़ के विरुद्ध लगातार कारवाही की जा रही है।
दिनांक 07/06/2025 को थाना दीपका पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मलगांव क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्ति चोरी के लोहे के सरिया, रॉड एवं अन्य कबाड़ को पिकअप, ऑटो एवं अन्य वाहनों से परिवहन कर रहे हैं। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मलगांव में दबिश दी गई, जहाँ पाँच वाहनों से बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ बरामद किया गया। इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाना दीपका में इस्तगासा क्रमांक 08-11/2025 धारा 106 बीएनएसएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जप्त संपत्ति का विवरण:
1. ऑटो क्रमांक CG 12 S 4328 – लगभग 300 किलोग्राम लोहे का सरिया
2. टाटा एस क्रमांक CG 12 S 2328 – लगभग 400 किलोग्राम लोहे का सरिया
3. टाटा एस क्रमांक CG 12 BM 5032 – लगभग 600 किलोग्राम लोहे का सरिया
4. पिकअप क्रमांक CG 12 BG 1958 – लगभग 400 किलोग्राम लोहे का सरिया
5. टाटा एस क्रमांक CG 12 BK 8946 – 2 नग ऑक्सीजन सिलेंडर, 1 नग एलपीजी सिलेंडर, कटिंग सेट, होस पाइप, नोजल एवं हैंड कटिंग उपकरण
कुल जप्त कबाड़: लगभग 1.7 टन
गिरफ्तार आरोपी:
1. विकास राय, पिता – स्व. राजकुमार राय, उम्र – 21 वर्ष, पता – सर्वमंगला रोड, थाना कोतवाली, कोरबा
2. बाबा प्रसाद, पिता – कृष्ण गोपाल नामदेव, उम्र – 27 वर्ष, पता – सर्वमंगला रोड, थाना कोतवाली, कोरबा
3. नंद नायडू, पिता – राजू नायडू, उम्र – 25 वर्ष, पता – सर्वमंगला रोड, थाना कोतवाली, कोरबा
4. बलराम यादव, पिता – स्व. रामधन यादव, उम्र – 37 वर्ष, पता – रामसागर पारा, थाना कोतवाली, कोरबा
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

