रायगढ़, 15 मई 2025/ रायगढ़ जिले में आवास निर्माण की प्रगति को लेकर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने आज खरसिया और तमनार के सीईओ जनपदों के साथ अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सब इंजीनियर्स, कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड समन्वयक एवं तकनीकी सहायकों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में ली।
बैठक में समीक्षा के दौरान आवास निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर तीन सचिवों को सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने निलंबित कर दिया है। जिसमें जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत घघरा सचिव राजेश सारथी, ग्राम पंचायत बरगढ़ के सचिव कमलेश्वर राठिया एवं ग्राम पंचायत सूती की सचिव श्रीमती माधुरी सिदार को निलंबित कर दिया गया है।
समीक्षा बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने सभी पंचायतों में चल रहे पीएम आवास निर्माण के प्रगति के बारे में पंचायतवार जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पिछले 15 दिनों के दौरान फील्ड में किए गए निरीक्षण और हितग्राहियों से मुलाकात के संबंध में जानकारी ली। सीईओ यादव ने इन निरीक्षणों के दौरान हितग्राहियों के द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली।
सीईओ यादव ने कहा कि पीएम आवास का काम सर्वोच्च प्राथमिकता का है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी आवास निर्माण की प्रगति के लिए दिए गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। आगे नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। जिसके काम में लापरवाही मिली उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
समीक्षा बैठक में एडिशनल सीईओ नीलाराम पटेल व महेश पटेल, सीईओ जनपद खरसिया पवन पटेल, सीईओ जनपद तमनार श्री संजय चंद्रा, आवास शाखा से हरिशंकर पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

