

सक्ती, 16 मई 2025/ जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत सोंठी के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सुशासन तिहार 2025 समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर के में सोंठी सक्ती जनपद पंचायत के ग्राम सोंठी, टेमर, अर्जुनी, सपनाईपाली, लिमतरा, नावापाराकला, हरदा, हरेठी, पोरथा, परसदाकला, जेठा, भद्रीपाली से कुल 4042 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे सभी आवेदनो का त्वरित निराकरण किया गया। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री वासु जैन ने शिविर में उपस्थित सभी आमजनों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। वर्तमान में भीषण जल संकट एवं भूजल के लगातार गिरते स्तर को देखते हुए जिलेवासियों से पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।उक्त शिविर में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा प्राप्त आवेदनो का त्वरित निराकरण किया गया, विभिन्न विभाग द्वारा शासन के संचालित योजनाओ को आमजन के समक्ष शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई हितग्राहियो को लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र का वितरण, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसाइकल का वितरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड का वितरण किया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा शिविर में उपस्थित लोगो का जांच उपरांत दवाई वितरण किया गया जिसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गई। समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया था स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाई भी उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया।
सोंठी में आयोजित शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन,एसडीएम अरुण कुमार सोम, तहसीलदार विद्या भूषण साव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू ऋषि रॉय, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सक्ती बंशीधर खांडे, जनपद पंचायत सदस्य शांति लहरें, सत्य प्रकाश महंत, टंकेश्वर पटेल, टिकेश्वर पटेल ,अशोक कुमार यादव सहित सोंठी कलस्टर के सरपंच/सचिव विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य, ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

