राजनांदगांव 23 अप्रैल 2025।
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्था पूणे (महाराष्ट्र) में 27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय 5 दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला में शामिल होने के लिए जिले के 4 शिक्षकों का चयन हुआ है। जिसमें पीएमआत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव के व्याख्याता संदीप कुमार वर्मा, पीएम आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ की श्रीमती पूजा भार्गव, पीएम आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया के निखिलेश जामुलकर, पीएम सर्वेश्वरदास आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव से लेखा साहू शामिल है। पीएम के राज्य सहायक नोडल अधिकारी आशीष गौतम के नेतृत्व में 132 व्याख्याताओं की टीम 25 अप्रैल 2025 को कार्यशाला में शामिल होने पूर्ण रवाना होंगे। कार्यशाला में भागीदारी के लिए न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह विद्यालय, जिले एवं प्रदेश के लिए भी सम्मान की बात है। जिले के व्याख्याता राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा एवं समर्पण के बल पर शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। पीएम के राज्य सहायक नोडल अधिकारी आशीष गौतम के नेतृत्व में 132 व्याख्याताओं की टीम 25 अप्रैल 2025 को पूणे में आयोजित कार्यशाला के लिए रवाना होगी।
उल्लेखनीय है कि कार्यशाला देशभर के चुने हुए विज्ञान शिक्षकों के लिए आयोजित की गई है। जिसका उद्देश्य शिक्षकों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को और अधिक सशक्त बनाना, शिक्षण विधियों में नवाचार लाना, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों से अवगत कराना है। कार्यशाला के दौरान देश के प्रख्यात वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विषय विशेषज्ञों द्वारा विज्ञान की विविध शाखाओं भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, गणित एवं भू विज्ञान पर गहन संवाद विशेषज्ञ व्याख्यान प्रायोगिक गतिविधियां और समूह कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को न केवल विज्ञान विषयों की जटिल अवधारणाओं को सरल रूप में समझने की रणनीतियां सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें अनुसंधान कार्यों की आधुनिक प्रविधियों से भी रूबरू कराया जाएगा।
क्रमांक 129 ———————–
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

