जांजगीर-चांपा 23 अप्रैल 2025/ जांजगीर-चांपा जिले के 22 वें कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया एवं जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तंबोली सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने नव पदस्थ कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के अधिकारी जन्मेजय महोबे इससे पूर्व नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर पदस्थ थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

