जांजगीर-चांपा, 23 अप्रैल 2025/ नवपदस्थ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन एवं संबंधित विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी, पारदर्शी एवं व्यापक रूप से हो, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला कृषि प्रधान जिला है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले वैकल्पिक खेती की ओर प्रेरित करें एवं बाजार मांग के अनुसार उत्पादन सुनिश्चित कराएं जिससे किसानों को अधिक लाभ हों। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को व्यवसायिक फसलों, दलहन-तिलहन, जैविक खेती एवं अन्य लाभकारी फसलों के लिए प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी ली एवं उसके सुनियोजित वितरण करने आवश्यक निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पशुओं के पंजीयन, उपचार, एवं टीकाकरण की जानकारी ली और निर्देश दिए कि मोबाइल यूनिट के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर पशुपालकों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने उद्यानिकी एवं मत्स्य विभागों के अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों, उपलब्धियों एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने के प्रयासों की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी विभागों से कहा कि आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध और प्रभावी ढंग से कार्य करें, ताकि योजनाओं का जमीनी लाभ किसानों और ग्रामीणों तक पहुंचे। इसके के साथ कलेक्टर ने कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में रबी वर्ष 2024-25 की समीक्षा तथा खरीफ वर्ष 2025 के कार्यक्रम का निर्धारण हेतु संभाग स्तरीय बैठक की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा – निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उप संचालक कृषि, उप संचालक पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं विभाग, सहायक संचालक उद्यानिकी एवं जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

