सक्ती 23अप्रैल 2025/ उड़द की खेती जिले के किसानों के लिए वरदान बन रही है। ग्राम सिरली में किसानों द्वारा धान की फसल में अधिक लागत और पानी की समस्या को देखते हुए उड़द फसल लिया जा रहा है। क्योंकि उड़द की खेती में कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर रहे है तथा गर्मी के दिनों में भूमिगत जल स्तर गिरने के कारण सिंचाई के लिए धान की तरह पानी की समस्या नही होती है। इस वर्ष ग्राम सिरली में किसानों के द्वारा लगभग 300 एकड़ में उड़द फसल की खेती की गई है। ग्राम के किसान रघुनाथ राठौर ने बताया कि तीन वर्ष पहले वे गर्मी में धान की खेती करते थे किन्तु धान की खेती में पानी की समस्या तथा लागत अधिक पडता था। इसलिए वे कृषि विभाग के अधिकारी के सलाह से धान के बदले उड़द की खेती करना शुरू किये तथा विभाग से ही उन्नत किस्म का आधार बीज प्राप्त कर उडद की खेती किये। जिससे उन्हे कम लागत में ही अधिक आमदनी प्राप्त हुई। गतवर्ष वे 5 एकड़ 50 डिसमिल में उडद की खेती किये थे। जिससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हुई। आमदनी अधिक पाने के कारण इस वर्ष 9 एकड में उडद की खेती कर रहे है। ग्राम के किसान श्री मसतराम जायसवाल ने बताया कि पिछले वर्ष वे 5 एकड में उड़द की खेती किए थे तथा कम लागत में अधिक आमदनी प्राप्त हाने के कारण इस वर्ष 9 एकड़ में उड़द की खेती कर रहे हैं। उड़द की पुरानी किस्मों में उकठा रोग का अधिक प्रकोप हुआ है किन्तु कृषि विभाग से प्राप्त किस्म इंदिरा उड़द 1 में यह रोग नहीं है। इसी प्रकार कृषक जगतराम श्रीवास द्वारा 15 एकड़ में इंदिरा उड़द 1 की खेती किये है। ग्राम के किसानों ने बताया कि यहां उड़द की फसल को देख कर प्रभावित हुए है और गांव के आसपास के किसान भी धान फसल के बदले उड़द की खेती कर रहे है। उप संचालक कृषि शशांक शिंदे ने बताया कि जिले में गर्मी में भूमिगत जल स्तर गिरने की समस्या को ध्यान में रखकर एवं शासन के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन धान के रकबे को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। किसानो को धान के बदले रागी एवं दलहन तिलहन फसल लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि किसान कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर सके। मैदानी अमलों को सतत किसानो से सम्पर्क कर समय-समय पर फसलों में लगने वाले रोग एवं कीटव्याधियों के राकथाम की जानकारी देने के निर्देश दिये गए है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

