नववर्ष 2026 के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा आज दिनांक 29.12.2025 को प्रातः 06:00 बजे व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान जिले में सक्रिय गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करते हुए कुल 36 गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अभियान के अंतर्गत—
• थाना कोतवाली पुलिस द्वारा : 06
• थाना लालबाग पुलिस द्वारा : 07
• थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा : 15
• थाना सोमनी पुलिस द्वारा : 06
• चौकी चिखली पुलिस द्वारा : 06
कुल 36 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से की गई है।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नववर्ष के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नववर्ष हेल्पलाइन नंबर 9479246435 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479192199 पर दें।





ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

