रायगढ़, 14 मार्च 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने जिले में संचालित समस्त गैस एजेंसी संचालकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न ऑयल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले की सभी गैस एजेंसियों में घरेलू गैस सिलेण्डर की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि जिले में पंजीकृत समस्त घरेलू गैस उपभोक्ताओं की आवश्यकता के अनुरूप एजेंसियों में सिलेण्डर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
अपर कलेक्टर टोप्पो ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि विशेषकर शहरी क्षेत्रों में गैस प्राप्त करने हेतु उपभोक्ताओं की लगने वाली लंबी कतारों को व्यवस्थित एवं नियंत्रित किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं द्वारा ऑनलाइन बुकिंग अथवा डीएससी जिस दिनांक को सफल होती है, उसी दिनांक को अनिवार्य रूप से गैस सिलेण्डर का वितरण किया जाए। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अनावश्यक रूप से परेशान न हों। जिले में गैस सिलेण्डर की पर्याप्त उपलब्धता है तथा ऑनलाइन गैस सिलेण्डर बुकिंग की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है।
अपर कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल कक्ष भी स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के समाधान के लिए टोल-फ्री दूरभाष नंबर 07762-319962 जारी किया गया है। साथ ही नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों में प्रसारित किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या तथ्यों से प्रभावित न हों।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

