रायगढ़, 13 मार्च 2026/ जिले में आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज तमनार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चतुर्वेदी ने अस्पताल परिसर, उपचार कक्ष, दवा उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त भवन की आवश्यकता है। साथ ही मर्चुरी निर्माण के लिए स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। इस पर कलेक्टर ने भवन सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचना विकास के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

