जांजगीर चांपा :- हत्या करने की नियम से टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही….आरोपी कीर्तन पटेल द्वारा आहत सुखराम पटेल के घर के पास आकर गाली गलौज करते जा रहा था जिसे मना करने पर आरोपी द्वारा आवेश मे आकर अपने घर गया और घर से छोटा टांगी लेकर आया और आहत को आज तुझे जान से मार दुंगा कहकर हत्या करने के नियत से आहत सुखराम पटेल के सिर मे प्राणघातक हमला किया है उसके सिर मे गंभीर चोट आई जिसे ईलाज हेतु बीडीएम अस्पताल चांपा मे भर्ती किया गया है जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 90/26 धारा 296, 351(3),109 (1) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी कीर्तन पटेल की पतासाजी कर पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया आरोपीे द्वारा अपना जूर्म स्वीकार करने व घटना में प्रयुक्त टांगी को घर से निकाल कर पेश करने पर जप्त किया गया तथा आरोपी कीर्तन पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कुरदा थाना चांपा का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि उमेन्द्र मिश्रा, सउनि बी.पी. खाण्डेकर, आर. मुन्द्रिका दुबे, वीरेश सिंह, गौरीशंकर रॉय, खेमचरण राठौर, कैलाश यादव का सराहनीय योगदान रहा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

