रायगढ़, 6 मार्च 2026/ पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही है। इसी क्रम में प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों को अपने बैंक खाते की जानकारी तुरंत अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, जिनकी छात्रवृत्ति आधार सीडिंग इनएक्टिव होने, बैंक खाता गलत दर्ज होने या बैंक खाता बंद होने के कारण प्राप्त नहीं हो पाई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अटकी हुई है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के कुछ विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बैंक खाता गलत या बंद होने के कारण जारी नहीं हो सकी है। ऐसे सभी विद्यार्थियों को अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से छात्रवृत्ति पोर्टल में सही बैंक खाते की जानकारी दर्ज कर 7 दिनों के भीतर त्रुटि सुधार करना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित समयावधि के भीतर यदि विद्यार्थी अपने बैंक खाते की जानकारी में सुधार नहीं करते हैं और इसके कारण छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ (छात्रवृत्ति शाखा) अथवा छात्रवृत्ति पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर 8959699001 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

