रायगढ़, 2 मार्च 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन की शिकायतें एवं समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं। जनदर्शन में मुख्य रूप से राजस्व प्रकरण, आर्थिक सहायता सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुएं। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है।
जनदर्शन में मदनपुर-खरसिया निवासी संतोषी महंत ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने बताया कि वे ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और चिकित्सकों द्वारा उपचार में लगभग दो लाख रुपये खर्च बताया गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे उपचार कराने में असमर्थ हैं। इस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को आवेदन पर विचार कर मरीज के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पटेलपाली के ग्रामीणों ने पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य तो कराया गया है, लेकिन आज तक योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल सका है। अधूरे कार्य के कारण पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है तथा गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को दो से तीन किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच ने भी जल जीवन मिशन के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि आश्रित ग्राम मुरालीपाली में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान ठेकेदार द्वारा गांव की नाली तोड़ दी गई, जिसे अब तक पूर्ण नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर ने ईईपीएचई को प्रकरण की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंझर निवासी पीललाल ने ऑनलाइन भू- अभिलेख (भुईंया) में भूमि स्वामी के नाम में त्रुटि सुधार कराने हेतु आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक भूमि पंझर में स्थित है, किंतु ऑनलाइन राजस्व अभिलेख में गलत नाम दर्ज हो गया है। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आवेदन की जांच कर नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम महापल्ली, पोस्ट लोईंग के ग्रामीण भू-अर्जन मुआवजा राशि दिलाने की मांग लेकर जनदर्शन में पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगभग दस वर्ष पूर्व महापल्ली से सियारपाली मार्ग निर्माण हेतु शासन द्वारा उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था। उन्होंने शासन के कार्य में पूर्ण सहयोग किया, किंतु अब तक मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।





ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

