रायगढ़, 28 फरवरी 2026/ जिला जेल रायगढ़ में पांच दिवसीय योग शिविर आज उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य बंदियों को मानसिक शांति, शारीरिक सुदृढ़ता और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण की ओर प्रेरित करना था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जेल परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास कराए गए। बंदियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। नियमित अभ्यास के माध्यम से तनाव मुक्ति, एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि पर विशेष जोर दिया गया।
समापन कार्यक्रम में जेल अधीक्षक जी.एस.शोरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक तनाव को कम कर आत्मअनुशासन, धैर्य और सकारात्मक सोच का विकास करता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक एवं सुधारात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षक राजेश कुमार कन्नोजे का सम्मान किया गया। बंदियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग अभ्यास से उन्हें आंतरिक शांति, नई ऊर्जा और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्राप्त हुआ है। पांच दिवसीय योग शिविर के दौरान जेल परिसर में सकारात्मकता एवं आत्मविश्वास का वातावरण सुदृढ़ हुआ।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

