सक्ती, 24 फरवरी 2026 // महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती अंतर्गत सहायक ग्रेड–03 के 2 पदों तथा भृत्य के 1 पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक ग्रेड–03 के पदों में 1 पद अनुसूचित जाति वर्ग तथा 1 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके अतिरिक्त भृत्य का 1 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिनांक 16 फरवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक सायं 5:30 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती (छ.ग.), पिन कोड 495689 के पते पर प्रेषित किए जाने हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया तथा आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन का अवलोकन अवश्य करें।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

