प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना
रायगढ़, 14 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी में गजमार पहाड़ी के पीछे स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर पहुँचकर उन्होंने माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती में हिस्सा लिया और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मां महालक्ष्मी सेवा एवं कल्याण समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस आध्यात्मिक अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, विजय केडिया, कौशलेष मिश्रा, पवन शर्मा, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रविभूषण शास्त्री ने बताया कि इस भव्य मंदिर की आधारशिला वर्ष 2017 में रखी गई थी, जिसका निर्माण कार्य 2023 में पूर्ण हुआ और दिसंबर माह के शुभ मुहूर्त में यहाँ प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। मंदिर की विशेषता इसकी अद्वितीय मूर्तियां हैं, जहाँ माँ तारा, काली, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, बगुलामुखी, मातंगी और माँ कमला जैसी 10 महाविद्याएं विराजमान हैं। इनके साथ ही माँ विमला, माँ मंगला और भैरव बाबा की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं।







ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

