रायगढ़, 13 फरवरी 2026। जिले में सुदूर वनांचल क्षेत्र में संचालित जल जीवन मिशन के तहत तमनार जल समूह योजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड रायगढ़ की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन, सहायक अभियंता परिमल तिवारी एवं उप अभियंता विकास एक्का सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन संरचनाओं, पाइपलाइन विस्तार, जलाशय निर्माण एवं अन्य तकनीकी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, शेष कार्यों की समय-सीमा तथा तकनीकी मानकों के पालन की जानकारी ली।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान योजना के अंतर्गत शेष सभी कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय उप अभियंता एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और 30 अप्रैल 2026 तक सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करना है, इसलिए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। पाइपलाइन बिछाने, जल टंकी निर्माण और घरेलू नल कनेक्शन जैसे कार्यों में तकनीकी मापदंडों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि योजना का लाभ दीर्घकाल तक ग्रामीणों को मिलता रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने तथा किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

