रायगढ़, 9 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की नीति के तहत आज शासकीय आईटीआई रायगढ़ में एक ई-रोजगार पोर्टल आधारित प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में स्थायी और गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में आयोजित इस कैंप में 9 प्रमुख नियोजकों ने भाग लिया और कुल 286 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की गई। युवाओं की उत्साही भागीदारी ने इस आयोजन की सफलता को और भी बढ़ा दिया। प्लेसमेंट कैंप में कुल 189 युवाओं ने साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कराया। नियोजकों द्वारा रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया वर्तमान में प्रगतिशील है, जिसे आगामी दो दिवस के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। कैंप के आयोजन से युवाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिला, बल्कि ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोजगार संबंधी जानकारी और प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराई गई। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन के रोजगारोन्मुखी दृष्टिकोण का भी प्रतीक है, जिसमें तकनीक का उपयोग कर युवा वर्ग को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है।



ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

