रायगढ़, 4 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी है। जारी अभियान के बीच बड़े सटोरी अब भूमिगत होने लगे हैं । इसी क्रम में कल दिनांक 03.02.2026 को थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब एवं सट्टा के विरुद्ध बड़ी रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने ग्राम अमलीभौना इंदिरा आवास में दबिश देकर सट्टा पट्टी लिख रही महिला रूपा लहरे पति राजू लहरे उम्र 38 वर्ष निवासी अमलीभौना इंदिरा आवास थाना जूटमिल जिला रायगढ़ को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने 5 प्रतिशत कमीशन पर कागज पर सट्टा पट्टी लिखने तथा मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन रुपये-पैसों का दांव लगवाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, रियलमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, सट्टा में प्रयुक्त नगद रकम 37,500 रुपये तथा एक चालू डॉट पेन जप्त किया गया है। आरोपी महिला के विरुद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 36/2025 धारा 06(ए), 7 छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सट्टा पट्टी लिखने वालों और खाईवालों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि वे अवैध कारोबार को तत्काल बंद कर समाज की मुख्य धारा में लौटें। रायगढ़ पुलिस जुआ-सट्टा, अवैध शराब जैसी सामाजिक बुराइयों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

