रायगढ़, 4 फरवरी 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव के मार्गदर्शन में आज पीएमश्री शासकीय नटवर विद्यालय रायगढ़ में पीएमश्री योजना के अंतर्गत विद्यालय की परिपूर्णता जांच एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की हिंदी माध्यम एवं अंग्रेजी माध्यम की प्रथम एवं द्वितीय पाली का अवलोकन किया गया। कक्षा संचालन, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालयी वातावरण का सूक्ष्म परीक्षण करने के उपरांत दोनों पालियों के शिक्षकों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नोडल अधिकारी पीएमश्री विद्यालय एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ डी.पी.पटेल ने बताया कि समीक्षा बैठक में पीएमश्री विद्यालय परिपूर्णता के आठ प्रमुख बिंदुओं के साथ-साथ प्रबंधन एवं वित्तीय परिपूर्णता पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें विद्यालय की भौतिक अधोसंरचना जैसे भवन, कक्ष, फर्नीचर एवं मूलभूत सुविधाएं, शैक्षणिक परिवेश, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शैक्षणिक परिणाम, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था, दस्तावेज एवं अभिलेख संधारण, समावेशी शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्था तथा नवाचार आधारित शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन एवं वित्तीय व्यवस्था के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता, शासन से प्राप्त अनुदान राशि का नियमानुसार एवं पारदर्शी उपयोग, वित्तीय अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण तथा समयबद्ध वित्तीय क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान छात्रहित से संबंधित योजनाओं की भी विशेष समीक्षा की गई, जिसमें छात्रवृत्ति योजनाएं, आधार सत्यापन, पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, साइकिल वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। छात्रहित के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। भोजन की गुणवत्ता, पोषण स्तर, स्वच्छता, नियमितता, समय पर वितरण तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा करते हुए योजना के सुचारु, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन हेतु निर्देश दिए गए।
नोडल अधिकारी डी. पी. पटेल द्वारा शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि पीएमश्री योजना के अंतर्गत निर्धारित सभी शैक्षणिक, भौतिक, प्रबंधन एवं वित्तीय मानकों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करते हुए विद्यालय को पूर्ण रूप से परिपूर्ण बनाया जाए, ताकि प्रत्येक योजना का लाभ समयबद्ध रूप से सभी पात्र विद्यार्थियों तक पहुंच सके। इस अवसर पर पीएमश्री शासकीय नटवर विद्यालय रायगढ़ के प्राचार्य दिनेश अग्रवाल एवं सीएसी श्री जाफरी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी शिक्षकों ने छात्रहित, पोषणयुक्त शिक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

