सक्ती, 2 फ़रवरी 2026// रबी 2025-26 के अंतर्गत दो दिवसीय मानव संसाधन मानव विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एवं उप संचालक कृषि कार्यालय, जिला सक्ती, में किया गया। यह कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत बनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर तथा कृषि विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें प्रगतिशील किसान, महिला किसान, पेस्टीसाइड डीलर, किसान मित्र एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। कार्यक्रम का उद्घाटन तरुण कुमार प्रधान, उप परियोजना संचालक कृषि एवं नीरज कुमार सिंह, उप निदेशक (ई), केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में
प्रशिक्षण के दौरान नीरज कुमार सिंह ने केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र के कार्यों, उसकी उपयोगिता तथा धान एवं सब्जी फसलों में आईपीएम (समेकित नाशीजीव प्रबंधन) तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. आशीष जायसवाल ने खेती में सांस्कृतिक, यांत्रिक एवं जैविक उपाय अपनाने पर विशेष जोर देते हुए रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग केवल आवश्यकता अनुसार, अनुशंसित मात्रा में एवं पूर्ण सुरक्षा के साथ करने की सलाह दी। उन्होंने बीजोपचार के महत्व को सरल शब्दों में समझाते हुए बताया कि इससे बीज जनित रोगों की रोकथाम, बेहतर अंकुरण, मजबूत पौध एवं अधिक उत्पादन संभव होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि रासायनिक एवं जैविक दोनों प्रकार के बीजोपचार लाभकारी हैं तथा जैव उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है।
इसी क्रम में कन्हैया लाल मीना ने एन.पी.एस.एस. मोबाइल एप के उपयोग की जानकारी देते हुए कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कीटनाशकों का अधिक या गलत उपयोग फसल, मिट्टी एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने, रसायनों पर निर्भरता कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं सुरक्षित खाद्यान्न उत्पादन हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि वे प्राप्त जानकारी एवं तकनीकों को अपने खेतों में अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाएंगे |
इस दौरान डॉ. आशीष जायसवाल एवं वरुणेश कुमार, सहायक बनस्पति संरक्षण अधिकारी, कन्हैया लाल मीना, वैज्ञानिक सहायक, जी.पी. हरिपाल, सहायक संचालक कृषि, कृषि विकास अधिकारी सक्ती, मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर, कृतराज, अनुविभागीय अधिकारी कृषि सक्ती, सुमन सिंह पैकरा, सहायक मृदा परीक्षण अधिकारी सक्ती सहित विभागीय मैदानी अमले की गरिमामयी रही।




ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

