रायगढ़, 31 जनवरी 2026/ जिले में राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति लाने के उद्देश्य से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी राजस्व अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, नजूल प्रकरण, ई-कोर्ट, भूमि अधिग्रहण, रिकार्ड दुरुस्ती जैसे लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग शासन और प्रशासन की रीढ़ है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्यों का निर्वहन संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करने और जनता का विश्वास शासन और प्रशासन में बनाए रखने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने लैंड बैंक हेतु चिन्हित वन भूमि, ऑरेन्ज एरिया सर्वे, विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूआबंटन, अतिक्रमण पर कार्रवाई, भू-अर्जन अवार्ड पारित प्रकरणों में रिकार्ड दुरुस्ती सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के सहयोग से लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पेड़ों की अवैध कटाई एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और शिकायत मिलने पर राजस्व अधिकारी नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में प्रस्तावित सेतु निर्माण सहित बड़े परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण व लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक प्रगति लाने हेतु दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति, फार्म 6, 7 और 8 के निराकरण, नो मैपिंग कार्य और लॉजिकल एरर डिस्पोजल की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में नहीं छूटना चाहिए और अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने की कार्रवाई नियमानुसार गंभीरता से की जाए। बैठक में जिला वन मंडलाधिकारी अरविंद पीएम, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।



ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

