जांजगीर-चांपा, 30 जनवरी 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में संस्था में निवासरत अब तक कुल 17 बच्चों को पालन पोषण देखरेख परिवार से जोड़ा गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था में निवासरत एक बालिका को पालन-पोषण देखेरख परिवार जिला कोरबा नियमानुसार अस्थायी आदेश पर सपुर्द किया गया है। परिवार द्वारा पालन-पोषण हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी दुर्ग को आवेदन किया गया था, जिसे दुर्ग की जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा जिले में स्थानांतरित किया गया। परिवार के समस्त दस्तावेजों जैसे नवीनतम फोटोग्राफ, आधार कार्ड, जन्म तिथि हेतु कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र, मेडिकल, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, प्रतिष्ठित व्यक्तियों के संदर्भ पत्र, पुलिस सत्यापन, टीडीएस (आय प्रमाण पत्र) एवं पेन कार्ड का अवलोकन किया गया। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर बालक व परिवार की मैचिंग प्रक्रिया कराई गई। जहां बच्चे द्वारा परिवार के साथ रहने की इच्छा जाहिर की गई एवं परिवार द्वारा भी बालक को अपने साथ पालन-पोषण देखरेख हेतु ले जाने की सहमति दी गई। इसके पश्चात संस्था में संरक्षण प्राप्त 01 बालिका को पालन-पोषण परिवार को संरक्षण हेतु आदेश पारित किया गया।
उक्त कार्यवाही में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा, सदस्य देव प्रसाद बर्मन, तपोधन सिंह सिसोदिया, श्रीमती अनुराधा शुक्ला, श्रीमती आरती यादव, प्रभारी संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) ज्योति मिश्रा, परामर्शदाता प्रजेश कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र कुमार मरकाम, विष्णु कुमार श्रीवास परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन, सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर खगेश कुमार पटेल, शिवनंदन सिंह मरकाम आउटरीच वर्कर, सुश्री सविता साव तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (फॉस्टर केयर) सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस इन अल्टरनेटिव केयर (इंडिया) कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई जिला बिलासपुर (छ.ग.) का विशेष सहयोग रहा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

