जांजगीर-चांपा 30 जनवरी 2026/ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु संचालित वीबी जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण विकास में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने हेतु विशेष सूचनात्मक सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण में जिले के अमृत सरोवर स्थलों का चयन किया गया जा रहा है। जिले में वर्तमान में विकसित किए गए अमृत सरोवर जल संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। इन स्थलों पर राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान, योग दिवस सहित विभिन्न जनसहभागिता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ये स्थल सामाजिक समरसता के प्रतीक बनते जा रहे हैं।
राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी सप्ताह में जिले के समस्त अमृत सरोवर तटों पर वीबी जीरामजी योजना के लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराने हेतु ‘सरोवर संवाद’ अथवा चौपाल चर्चा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं पंचायतों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पंचायत राज प्रतिनिधियों, स्थानीय पंजीकृत श्रमिकों एवं ग्रामीणजनों को वीबी जीरामजी योजना की विशेषताओं, पात्रता एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में योजना की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आम नागरिकों की शंकाओं का समाधान भी मौके पर किया जाएगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

