रायगढ़, 30 जनवरी 2026/ शासन की जनकल्याणकारी सरस्वती साइकिल योजना के तहत कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में विकासखंड तमनार अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सामारुमा में आज कक्षा नवमी की नवप्रवेशी छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सामारुमा की सरपंच श्रीमती ज्योति सिदार, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष गुलामन चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर प्रसन्नता और उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य नरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत संचालित निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना सहित अन्य योजनाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में व्याख्याता शालदन तिर्की श्रीमती कविता देशमुख, श्रीमती संतोषनी कापड़ी, श्रीमती विमला खेस, श्रीमती एमरेंसिया टोप्पो, श्रीमती शीला रानी कुजूर, श्रीमती जयंती पटेल, भागीरथी चौहान, रविकांत बेहरा एवं श्रीमती बबली नेताम उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

