जांजगीर-चांपा 28 जनवरी 2025/ भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरूआत की है। मिशन शक्ति अम्ब्रेला योजना अंतर्गत दो उपयोजना संबल एवं समर्थ शामिल है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि संबल उपयोजना अंतर्गत जिले में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए रिक्त सेवा प्रदाताओं के 08 पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों का प्राविधिक सूची का प्रकाशन करते हुए 30 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय 05.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चांपा में दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। प्राविधिक सूची का विस्तृत विवरण जिले की वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in व कार्यालय के सूचना पटल पर देख सकते है। स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक या व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति होकर भी दावा आपत्ति का आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

