जांजगीर-चांपा 28 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण हाने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि संचालनालय द्वारा उक्त अवधि में संभाग स्तर एवं जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर, पेंशन एवं वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में लंबित पेंशन/वेतन निर्धारण प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला कोषालय जांजगीर में 30 जनवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे से 5 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कैम्प में विशेष रूप में संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा आपत्ति की गई लंबित पेंशन प्रकरण का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने इस सबंध में जिले के सभी आहरण एवं संवित्तरण अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचना दी गई है कि अपने कार्यालय में लंबित पेंशन प्रकरण एवं वेतन निर्धारण की जांच हेतु आवश्यक दस्तावेज संहित, संबधित आहरण संवितरण अधिकारी एवं संबंधित लिपिक उपस्थित हो सकते है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

