सक्ती, 28 जनवरी 2026// छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन द्वारा वित्त विभाग के कार्यक्रम आयोजन हेतु 23 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक का सप्ताह निर्धारित किया गया है। संचालनालय वित्त के निर्देशानुसार इस अवधि में संभाग एवं जिला स्तर पर शिविर आयोजित कर पेंशन एवं वेतन निर्धारण से संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। इसी तारतम्य में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर संभाग द्वारा संभाग के सभी जिलों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला सक्ती में यह शिविर 29 जनवरी 2026 को जिला कोषालय कार्यालय, सक्ती में कार्यालयीन समय में आयोजित किया जाएगा। शिविर में पेंशन निर्धारण एवं वेतन निर्धारण, सेवा सत्यापन आदि के प्रकरणों का निराकरण संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर संभाग, जिला बिलासपुर के अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल द्वारा आग्रह किया गया है कि जिले के जिन कार्यालयों के पेंशन व वेतन निर्धारण प्रकरण आदि लंबित हैं, वे कार्यालय प्रमुख एवं प्रभारी लिपिक आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के साथ प्रकरणों का निराकरण उक्त शिविर मे उपस्थित होकर करा सकते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

