सक्ती, 28 जनवरी 2026/ राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लागू की गई सरल, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित धान खरीदी व्यवस्था अब किसानों के लिए विश्वास, संतोष और सुरक्षा का मजबूत आधार बन चुकी है। डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग, सुव्यवस्थित प्रबंधन तथा जिला प्रशासन की सतत निगरानी के कारण धान उपार्जन की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक सहज, समयबद्ध और पूर्णतः पारदर्शी हो गई है। परिणामस्वरूप किसानों को अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिली है और वे निश्चिंत होकर अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।
इसी कड़ी में विकासखंड सक्ती के ग्राम नगरदा निवासी किसान टिहारु राम केवट ने उपार्जन केंद्र नगरदा में 123.60 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि पूरी प्रक्रिया अत्यंत सरल, व्यवस्थित और किसान-हितैषी रही, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। केवट लगभग 7 एकड़ कृषि भूमि में खेती करते है। केवट ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे पारिवारिक जरूरतों, खेती-किसानी, बीज एवं रासायनिक खाद जैसी आवश्यकताओं में करेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य की योजनाओं को साकार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विशेष रूप से शासन द्वारा विकसित ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप की सराहना करते हुए कहा कि घर बैठे ही टोकन प्राप्त होने से उन्हें उपार्जन केंद्र के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े। इससे समय, श्रम और अतिरिक्त खर्च की बचत हुई। उपार्जन केंद्र पहुंचने पर आर्द्रता जांच, गुणवत्ता परीक्षण, पर्याप्त बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन तथा त्वरित पंजीयन जैसी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित मिलीं, जिससे बिना किसी विलंब के धान खरीदी पूरी हुई। शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य मिलने से वे बेहद संतुष्ट हैं। समय पर भुगतान और पूरी तरह पारदर्शी प्रणाली से किसानों की आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है और खेती अब लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित हो रही है। टिहारु राम केवट ने किसान-हितैषी नीतियों एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्थाओं से किसानों का भरोसा और आत्मविश्वास दोनों बढ़ा है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

