रायगढ़, 26 जनवरी 2026— आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उन्होंने सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिले के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया।
प्रतिवर्ष की भांति आज प्रातः पुलिस कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। अपने उद्बोधन में उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग व बलिदान से देश को आज़ादी मिली है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का पालन कराना पुलिस विभाग की एक अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सिंह ने जिले एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और रायगढ़ पुलिस के विजन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की प्राथमिकता जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शासन के सभी विभागों तथा मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण को पहली प्राथमिकता में रखते हुए कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से समाज में जन-जागरूकता लाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रायगढ़ पुलिस पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सख्त कानून व्यवस्था के साथ जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

