सक्ती, 24 जनवरी 2026// राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में लागू की गई सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था अब सकारात्मक परिणाम दे रही है। जिले के किसान इस व्यवस्था से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। खरीदी प्रक्रिया मे बेहतर प्रबंधन, समयबद्ध कार्यप्रणाली और प्रशासनिक निगरानी के चलते किसानों को अपनी उपज विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इससे किसानों का भरोसा शासन-प्रशासन के प्रति और मजबूत हुआ है।
इसी कड़ी में विकासखण्ड सक्ती के ग्राम लवसरा निवासी किसान दीपक राम बरेठ ने उपार्जन केंद्र लवसरा में 40.00 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। किसान बरेठ ने धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान-हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र पहुंचने पर धान खरीदी की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है, जिससे बिना किसी विलंब के उपज की खरीदी संपन्न हुई। किसान श्री बरेठ ने बताया कि उपार्जन केंद्र में धान की गुणवत्ता जांच, आर्द्रता परीक्षण, पर्याप्त बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल व्यवस्था एवं पंजीयन प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से किया गया। सभी कार्य तय प्रक्रिया के अनुसार होने से किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और पूरा कार्य सहजता से पूर्ण हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से उन्हें उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य प्राप्त हो रहा है। समय पर खरीदी और भरोसेमंद व्यवस्था के चलते किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। किसान दीपक राम बरेठ ने कहा कि वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था से किसान संतुष्ट हैं और उन्होंने किसानों के हित में की जा रही व्यवस्थाओं के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

