सक्ती/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित जेठा मैदान (कॉलेज ग्राउंड) में गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र जांजगीर–चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे सक्ती जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगी तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन किए जाएंगे। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों, परेड दलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा समारोह की संपूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि गणतंत्र दिवस का यह आयोजन गरिमामय, अनुशासन एवं उत्साह के साथ संपन्न हो सके।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम विवरण के अनुसार मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 08.59 बजे होगा। इसी प्रकार सुबह 09 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, सुबह 09.06 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरिक्षण, सुबह 09.10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन, सुबह 09.41 बजे मार्च पास्ट, सुबह 09.50 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों से भेंट, सुबह 10 बजे से छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुबह 11.00 बजे झांकी प्रदर्शन, 11.20 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

