रायगढ़, 22 जनवरी 2026/
मसूरी स्थित प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के निदेशक श्रीराम तरानिकांति आज रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने शहर की प्रमुख नागरिक व्यवस्थाओं का स्थलीय अवलोकन किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत को परखा।
दौरे के दौरान तरानिकांति ने रायगढ़ शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, साफ-सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन तथा नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने शहरी प्रबंधन में नवाचार, संसाधनों के बेहतर उपयोग और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके पश्चात जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, जिला वन मंडलाधिकारी अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एलबीएसएनएए निदेशक तरानिकांति ने अधिकारियों से विभागवार कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र की जनसंख्या, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई व्यवस्था, मानव संसाधन, ट्रैफिक प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इसके साथ ही उन्होंने जिले के वन क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण तथा अधोसंरचना विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी जानकारी ली। तरानिकांति ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आपसी समन्वय एवं नवाचार आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर मिल सके।





ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

