रायगढ़, 22 जनवरी 2026/ नगर पंचायत लैलूंगा में शासकीय कन्या हाई स्कूल के लिए नवीन भवन निर्माण को कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 77 लाख 32 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से विद्यालय की अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
कलेक्टर चतुर्वेदी ने बताया कि नवीन भवन के निर्माण से वर्तमान में संचालित विद्यालय को पर्याप्त स्थान एवं सुविधाएं मिलेंगी। भवन में अतिरिक्त कक्षों के साथ विज्ञान प्रयोगशाला सहित आवश्यक शैक्षणिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिससे छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ प्रयोगात्मक शिक्षा का भी अवसर मिलेगा। इससे विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा और छात्राओं की उपस्थिति एवं निरंतरता में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नवीन भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि छात्राओं को शीघ्र ही इसका लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरुप जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद के प्रभावी उपयोग के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। खनन प्रभावित क्षेत्रों में नियमों के अनुरूप राशि स्वीकृत कर अधोसंरचना विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से जहां क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है, वहीं आम नागरिकों विशेषकर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

