शिवरीनारायण-छ.ग. कहरा समाज युवा सॅगठन के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह भू-फोड़ महादेव भगवान लिगेंश्वर की पावन नगरी नवागढ़ के लक्ष्य एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल नवागढ़ प्रांगण में 18 जनवरी 2026 रविवार को आयोजित किया गया था। जिसमें सीनीयर और जूनियर वर्ग के 114 बच्चों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में सीनीयर और जूनियर वर्ग के 08 टॉपर बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टों एवं सम्मान राशि से पुरस्कृत किया गया। इसमें 01 जनवरी 2025 के बाद शासकीय सेवाओं में चयनित युवाओं का भी मॅच में सम्मान किया गया। शासन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके प्रतिभागियों को माटिवेटर के रूप में आमंत्रित किया गया था, क्योंकि सचमुच में यही वे मोटिवेटर होते हैं जो अपने विभिन्न अनुभवों को युवाओं से साझा करते हैं और उन्हे सफलता के टीप्स देते हैं।इस कार्यक्रम में आये हुए सभी बच्चों ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज द्वारा इस तरह की आयोजन होते रहना चाहिए, क्योंकि हम सभी को एक सार्वजनिक मॅच मिलता है तथा सफल हुए प्रतिभागियों के अनुभवों को सुनकर, सीखने का मौका मिलता है। हमारी ओर से तैयारीयों में आ रही बड़ी से बड़ी दिक्कतों को वे आसानी से हल कर देते हैं।
महेश आदित्य ने दिया बिलासपुर में फ्री पीएससी कोचिंग का तोहफा
इस कार्यक्रम में आये युवा माटिवेटर और सहस़्त्र एकेडमी पुस्तकालय के सॅचालक महेश आदित्य ने मॅच से सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मैं विगत् 05 वर्षाे से न्यायधानी बिलासपुर शहर में रहता हॅू परन्तु हमारे समाज के एक भी बच्चें पीएससी कोचिंग के लिए नही देखा। कोई युवा पीएससी की कोचिंग करने के लिए चले गयें होगें या कोई जाने वाले होंगें तो मैं हमारे समाज के सभी युवाओं को बिलासपुर में फ्री में सीजी पीएससी की कोचिंग कराउंगा।
लक्ष्मीनारायण कहरा ने दिया जॉजगीर में फ्री पीएससी कोचिंग का तोहफा इस कार्यक्रम में आये वाणिज्य व्याख्याता लक्ष्मीनारायण कहरा ने मॅच से सभी को संबोधत करते हुए कहा कि हमारे समाज के जो युवा जिला मुख्यालय जॉजगीर में पीएससी कोचिंग करना चाहेंगें उन सभी युवाओं को फ्री में सीजी पीएससी की कोचिंग कराउंगा।
तिलक आदित्य ने दिया जॉजगीर में फ्री न्यायिक कोचिंग का तोहफा
जिला एवं सत्र न्यायालय जॉजगीर के ग्रंथपाल एवं युवा संगठन के विधिक सलाहकार तिलक आदित्य ने मॅच से सभी को संबोधत करते हुए कहा कि हमारे समाज के जो युवा जिला मुख्यालय जॉजगीर में न्यायिक कोचिंग करना चाहेंगें उन सभी युवाओं को फ्री में की कोचिंग कराउंगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

