सक्ती, 21 जनवरी 2026//कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के स्पष्ट और सख्त निर्देशों के तहत जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार दिन और रात निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ एवं धान खरीदी नोडल अधिकारी वासु जैन के नेतृत्व में जिला स्तरीय जांच टीम ने आधी रात धान खरीदी केंद्र नगरदा पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने धान खरीदी से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था की सूक्ष्मता से जांच की। इसमें धान के बोरों की सिलाई एवं स्टेकिंग, खरीदे गए धान की मात्रा एवं गुणवत्ता, केंद्र में कार्यरत हमालों की संख्या, प्रतिदिन कितने किसानों के टोकन काटे जा रहे हैं, खरीदी से संबंधित रजिस्टर एवं रिपोर्ट, साथ ही सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता व संचालन की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। जांच टीम ने मौके पर ही यह सुनिश्चित किया कि धान खरीदी कार्य शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुरूप ही किया जा रहा है। खरीदी प्रभारी को सख्त हिदायत दी गई कि धान की खरीदी निर्धारित वजन में ही की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही प्रतिदिन खरीदे गए धान की स्टेकिंग शाम तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने, बोरों की समय पर सिलाई, किसानों के रकबा समर्पण की प्रक्रिया तय समय-सीमा में पूर्ण करने, तथा सभी रिकॉर्ड एवं रिपोर्ट अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान खरीदी में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी, लापरवाही या अवैध गतिविधि सामने आने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में धान खरीदी कार्य पर प्रशासन की 24 घंटे पैनी नजर बनी हुई है और इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र किसान से एक-एक दाना धान की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध खरीदी सुनिश्चित की जा सके।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

