: ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं अब आगे और नहीं…’ फेसबुक पर लाइव होकर युवक ने जहर खाकर दी जान
संवाददाता गोरखपुर
जयप्रकाश यादव
गोरखपुर ग्रामीणों का कहना है कि अंकुर जिद्दी प्रवृत्ति का था। छोटी-छोटी बात पर वह नाराज हो जाता था।
यूपी के गोरखपुर स्थित कैंपियरगंज इलाके में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर जहर खा लिया। अचेत अवस्था में परिजनों ने गोरखनाथ इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं
‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना…’
कैंपियरगंज क्षेत्र के खजुरगांवा निवासी रमेश द्विवेदी के बेटे अंकुर द्विवेदी (19) ने जहर खाया है। ग्रामीणों ने बताया कि घर के पास स्थित अलेनाबाद बाग से अंकुर अपराह्न करीब तीन बजे फेसबुक पर लाइव हुआ। इस दौरान उसके पास तीन पन्ने का सुसाइड नोट भी था। नोट पढ़कर वह बोल रहा था कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं अब आगे और नहीं चल पाउंगा, मेरा जीवन बस इतना ही था। इसी तरह उसने सभी रिश्तेदारों पटीदारों का नाम लेकर उनसे माफी मांगी। इसी बीच उसने अपने जेब से सल्फास की गोलियों से भरा डब्बा निकाला। एक-एक करके पांच गोलियां उसने खा लिया। आखिरी में उसने बोला कि मैं अपनी स्वेच्छा से जहर खा रहा हूं, इसमे मेरे परिवार के किसी सदस्य का कोई दोष नहीं है। मेरी मौत के बाद उन्हें कतई ना परेशान किया जाए

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

