जांजगीर-चांपा 20 जनवरी 2026/ राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थी, जो नई दिल्ली स्थित विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं से वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने हेतु इच्छुक हैं, से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि उक्त योजना अंतर्गत प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई, जिसकी मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किए जाने वाले वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची एवं कार्यक्रम का विवरण विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है। दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थी योजना नियम की कंडिका-01 के अनुसार आवश्यक मूल अभिलेखों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर मुख्यालय इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल क्र.-04, तृतीय तल में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि, समय एवं वांछित अभिलेखों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। अनुपस्थित अभ्यर्थियों एवं अपूर्ण अभिलेखों के प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा।
दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का सत्यापन 27 जनवरी 2026 को एवं अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का सत्यापन 28 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक मीटिंग हॉल क्र.-04, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु आय प्रमाण-पत्र तथा नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्वघोषणा प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

