सक्ती, 17 जनवरी 2026// सरकार की धान खरीदी नीति 2025-26 के उल्लंघन एवं गंभीर अनियमितताओं के आरोप में उपार्जन केंद्र सोनादुला के धान खरीदी प्रभारी हेमंत चंद्रा के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। सहायक आयुक्त सहकारिता जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के अंतर्गत संचालित उपार्जन केंद्र सोनादुला में धान खरीदी के दौरान नियमों की अनदेखी, गड़बड़ी एवं लापरवाही के प्रकरण सामने आए हैं। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इस संबंध मे कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सहायक आयुक्त सहकारिता जिला सक्ती द्वारा प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोता को निर्देश जारी करते हुए हेमंत चंद्रा को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक करने की प्रक्रिया पूर्ण करने तथा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

