सक्ती, 17 जनवरी 2026 // कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राईस मिलर्स की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी कार्य के शेष बचे हुए दिनों में सभी संबंधित मिलर्स पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित मिलर्स को सभी खरीदी केंद्रों में मिलर्स प्रतिनिधि भी रखने कहा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का कार्य अपने अंतिम पड़ाव की ओर है इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जारी डीओ के अनुसार समय-सीमा में धान का उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपार्जन केंद्रों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बैठक में कलेक्टर ने मिलर्स को गुणवत्ता मानकों का पालन करने, उपार्जन केंद्रों से समन्वय बनाए रखने तथा दैनिक प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, व्यवस्थित एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, समिति प्रबंधक तथा मिलर्स आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू और समयबद्ध रूप से संपन्न हो सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी, जिले के मिलर्स सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

