सक्ती, 17 जनवरी 2026 // कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले में संचालित धान खरीदी कार्य की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि धान खरीदी के शेष दिनों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता या गैर-जिम्मेदाराना रवैया बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण अलर्ट मोड में रहकर कार्य करें, अन्यथा दोषी पाए जाने पर तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने धान खरीदी प्रभारी, शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की संयुक्त बैठक में जिले की उपार्जन व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने समिति स्तर पर धान उठाव के पश्चात शेष बचे धान की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि उठाव, भंडारण एवं रिकॉर्ड संधारण सुव्यवस्थित रखे जाए। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि टोकन सत्यापन के बिना एक दाना भी धान की खरीदी नहीं की जाए। उन्होंने चेताया कि फर्जी टोकन, गलत प्रविष्टि, गुणवत्ता में अनदेखी या किसानों के साथ किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों में धान तौल, गुणवत्ता जांच, उठाव एवं भंडारण की नियमित और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण एवं सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी का यह अंतिम चरण अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। किसी भी प्रकार की शिकायत या गड़बड़ी सामने आने पर बिना चेतावनी सीधे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी, मार्कफेड अधिकारी, सभी धान खरीदी प्रभारी, शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

