रायगढ़, 17 जनवरी 2026/ जिला चिकित्सालय रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज राज्य के वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के कर-कमलों से टीबी उपचाररत मरीजों को अतिरिक्त पोषण के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 30 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि टीबी के उपचार में नियमित दवा सेवन के साथ-साथ पौष्टिक आहार का विशेष महत्व है। उन्होंने उच्च जोखिम समूह के मरीजों से समय पर दवाइयां लेने एवं नियमित जांच कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिले में संदेहास्पद अथवा टीबी ग्रसित मरीजों की पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार एवं समुचित स्वास्थ्य लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बी. पठारे, नगर निगम आयुक्त ब्रजेश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती रंजना पैंकरा, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. श्रीमती जय कुमारी चौधरी सहित चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. ए.के. कुशवाहा, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डॉ. श्रीमती सुषमा एक्का,. श्रीमती ज्योति एक्का, डॉ. पी.के. चेतवानी तथा अस्पताल प्रबंधक डॉ. देवेंद्र गुज्जर उपस्थित थे।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

