सक्ती, 17 जनवरी 2026/
प्रदेश सहित जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। धान खरीदी की समय-सीमा समाप्त होने में अब केवल दो सप्ताह शेष हैं। ऐसे में अवैध धान के ज्यादा खपाए जाने की संभावनाओ पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले के पात्र किसानों से एक-एक दाना धान खरीदना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भ्रष्टाचार या अवैध हस्तक्षेप को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि यदि कोई कोचिया-बिचौलिया अवैध रूप से धान की खरीदी, बिक्री या परिवहन करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
धान खरीदी के अंतिम चरण को देखते हुए कलेक्टर ने पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी धान खरीदी केंद्रों, परिवहन मार्गों और सीमावर्ती क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जाएगी। कलेक्टर द्वारा जिले मे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेताया है कि यदि शासन की राशि के दुरुपयोग, लापरवाही या भ्रष्टाचार में कोई भी संलिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर तोपनो ने दो टूक कहा की “धान खरीदी में बाधा डालने वालों, किसानों का हक मारने वालो को बख्शा नही जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों पर कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

