रायगढ़, 16 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जिला प्रशासन की सक्रियता के परिणामस्वरूप धरमजयगढ़ से लगभग 32 कि.मी. दूर वनांचल में बसा ग्राम पंचायत बेहरामार में अब बच्चों के लिए नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण हुआ है। यह भवन केवल ईंट और सीमेंट का नहीं, बल्कि गांव के सपनों, विश्वास और सामूहिक प्रयासों का प्रतीक बन चुका है।
बेहरामार के बच्चों के लिए कभी शिक्षा और पोषण केवल एक अधूरा सपना हुआ करता था। गांव का पुराना आंगनबाड़ी भवन जर्जर अवस्था में था, जिससे बच्चों को न तो नियमित शिक्षा मिल पाती थी और न ही समय पर पोषण आहार। कई बार माताओं को अपने छोटे बच्चों को लेकर दूर-दराज जाना पड़ता था, जिससे पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे थे। नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी उपयुक्त भूमि का चयन। प्रारंभ में भूमि को लेकर मतभेद थे, लेकिन ग्राम पंचायत ने संवाद, धैर्य और सहयोग के माध्यम से समस्या का समाधान किया।
जिला प्रशासन ने तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए ले-आउट तैयार किया और पंचायत एजेंसी की देखरेख में श्रमिकों ने नींव खुदाई, ईंट जोड़ाई, छत ढलाई और पुताई का कार्य पूरी निष्ठा और मेहनत से संपन्न किया। बीते प्रयासों से यह स्पष्ट हो गया है कि स्थानीय नेतृत्व और सरकारी मार्गदर्शन मिलकर छोटे-से छोटे गांव में भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवीन मिसाल कायम कर सकते हैं।
अब बच्चों को सुरक्षित वातावरण में नियमित शिक्षा मिल रही है। उन्हें पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे अभिभावकों की चिंता कम हुई है। साथ ही, रेडी-टू-ईट पौष्टिक आहार समय पर उपलब्ध होने से कुपोषण की समस्या में स्पष्ट कमी देखी जा रही है। माताओं के चेहरे पर संतोष और बच्चों की आंखों में उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखाई दे रहे हैं। नवीन आंगनबाड़ी भवन केवल भौतिक संरचना नहीं, बल्कि शिक्षा, पोषण और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन चुका है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

