सक्ती, 15 जनवरी 2026// जिला सक्ति में टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से टीबी मरीजों के लिए पोषण आहार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज विकासखंड मालखरौदा में 24 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उपचार के दौरान मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा उन्हें आवश्यक पोषण सहयोग प्रदान करना है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ हो सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नियमित पोषण सहायता से टीबी उपचार की सफलता दर में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इस पहल से मरीजों को न केवल पोषण लाभ मिल रहा है, बल्कि जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को भी मजबूती मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद टीबी मरीजों तक पोषण आहार का लाभ पहुंचाया जा सके और एक स्वस्थ समाज की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके ।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

