पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा 37 वा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जन जागरूकता का विभिन्न कार्यक्रम जिले में आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 13.01.2026 को यातायात पुलिस जांजगीर -चांपा एवं जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर में लर्निंग लाइसेंस एवं HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) कैम्प का आयोजन किया गया।
इस शिविर में कुल 328 लोगों द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनवाया गया। इसके साथ ही नागरिकों को HSRP नंबर प्लेट के महत्व, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनवाकर विधिवत प्रशिक्षण के साथ वाहन चलाना न केवल कानूनी रूप से आवश्यक है, बल्कि दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी सहायक है। HSRP नंबर प्लेट से वाहनों की पहचान आसान होती है, जिससे अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलती है।
उद्देश्य इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, नियमों का पालन सुनिश्चित कराना, बिना लाइसेंस वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना तथा HSRP नंबर प्लेट के माध्यम से सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

