सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा विनय कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 02:30 बजे तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम केनाभाठा में एक ट्रक के माध्यम से धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच दल द्वारा मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में लगभग 600 बोरी (करीब 250 क्विंटल) धान लोड पाया गया। वाहन चालक द्वारा धान के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रक को अवैध धान परिवहन के प्रकरण में जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में तहसीलदार डभरा मनमोहन प्रताप सिंह, पटवारी हरमेन्द्र वारे, देव कश्यप, राजेंद्र चन्द्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। इसी क्रम में तहसील बाराद्वार अंतर्गत बाराद्वार क्षेत्र में तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा 120 बोरी धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। वहीं ग्राम मुरलीडीह में लगभग 43 बोरी धान का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना जैजैपुर में सुपुर्द किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि के दौरान अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।



ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

