
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS द्वारा जिले के आदिवासी गोड़ समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की विशेष पहल
राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर विजय प्रोडक्शन द्वारा निर्मित घरेलू उपयोग के उत्पादों की बिक्री का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह पहल पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत आदिवासी गोड़ समाज के लोगों, विशेषकर युवाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से की जा रही है।
इस अवसर पर आदिवासी गोड़ समाज के युवाओं द्वारा स्वयं निर्मित कुल 8 प्रकार के उत्पाद लॉन्च किए गए, जिनमें डिटर्जेंट लिक्विड, कार शैम्पू, डिश वॉश, बाथरूम क्लीनर, हैंड वॉश, ग्लास क्लीनर, फ्लोर क्लीनर एवं टॉयलेट क्लीनर शामिल हैं। इन सभी उत्पादों का निर्माण स्थानीय स्तर पर युवाओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसे प्रयासों से आदिवासी युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे स्वावलंबी बन सकेंगे।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, आदिवासी गोड़ समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। यह पहल न केवल रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को भी सशक्त करती है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

