दृष्टिहीन के पास दृष्टि नहीं, पर अदभुत स्पर्श ज्ञान शक्ति… अधिवक्ता चितरंजय सिंह
*बिंदेश्वरी जसवंत आदिले का दृष्टिहीन बच्चों के लिए योगदान अनुकरणीय… जसबीर चावला, संरक्षक*
दृष्टिहीनों के पास दृष्टि तो नहीं पर ईश्वर ने अदभुत स्पर्श ज्ञान शक्ति प्रदान किया है, यह बात दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के लूई ब्रेल दिवस पर आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता की आसंदी से व्यक्त करते हुए विद्यालय के शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह ने कहा कि आज इन दृष्टिहीन बच्चों को समाज के दया की नहीं, बल्कि समाज के प्रोत्साहन और सहयोग की आवश्यकता ताकि ये सभी दिव्यांग संस्थापक दृष्टिहीन जसवंत आदिले की तरह आत्मनिर्भर बन कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
इन पलों में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी एवं JCBP के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह चावला ने दृष्टिहीन बच्चों के शिक्षित करने विद्यालय प्रबंधक बिंदेश्वरी जसवंत आदिले के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आप पति_पत्नी का योगदान अनुकरणीय है।
आज लुई ब्रेल दिवस पर प्रातः जागरूकता रैली निकाली गई पश्चात अपरान्ह वार्षिकोत्सव का शुभारंभ भारत माता एवं लुई ब्रेल के चित्र पर गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ जिसमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष द्वय राम अवतार अग्रवाल, नरेश गेवाडीन तथा विकलांग चेतना परिषद शक्ति को ओर से अमर लाल अग्रवाल, कपूर चंद अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल तथा लीनेस क्लब की पूर्व अध्यक्ष विजया जायसवाल, अध्यक्ष शहनाज बानो एवं कोषाध्यक्ष प्रिया दुबे मैडम शामिल हुए ।
पश्चात वार्षिकोत्सव के मंच पर अतिथियों का विद्यालय के अभिभावक समिति के अध्यक्ष तथा प्राचार्य ज्योति महंत एवं नीतू टंडन एवं शिक्षकों ने पुष्पहार से स्वागत किया तो दृष्टिहीन बच्चों के द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी गई जिससे उपस्थित अभिभावक गण एवं अतिथियों के द्वारा मुक्त कंठ सराहना की गई तथा कार्यक्रम का आकर्षक एवं सफल संचालन दादू केवट ने किया।
इन पलों में शामिल टिकेश्वर गबेल,अरुण शर्मा, सुरेश जायसवाल प्राचार्य, राजेंद्र राठौर, अविनाश बरेठ, मनहर बंधुओं ने भी अपने संबोधन में स्कूल के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए दृष्टिहीन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के सहयोग में अपना योगदान सुनिश्चित करने की बात कही। विदित हो कि सर्व विकलांग कल्याण संघ द्वारा शक्ति नगर में दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय का संचालन पूर्णतः सामाजिक सहयोग से किया जा रहा है जिसके लिए प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिंदेश्वरी जसवंत आदिले ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए हमेशा की तरह भविष्य में भी सबसे प्रेम स्नेह और सहयोग की कामना किया।




ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

