37 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जांजगीर के भांठापारा, शिवरीनारायण क्षेत्र के राहोद एवं आज चांपा के भोजपुर बाजार में यातायात जागरूकता का आयोजन
यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान में लगभग 2500 लोगों को जागरूक किया जा चुका है
यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूकता संबंधी पाम्पलेट भी वितरण किया जा रहा है
पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा बीते दिनांक को रहौद में यातायात जागरूकता एवं आज चांपा क्षेत्र के भोजपुर में यातायात जागरूकता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान आम नागरिकों, वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही हैं।
पुलिस द्वारा पंपलेट वितरण, पोस्टर प्रदर्शनी एवं संवाद के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाइश दी जा रही है।
जांजगीर–चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

